मुंबई। समाज में अच्छे काम करने वाले लोगों को हर वर्ग तथा हर धर्म के लोगों का साथ मिलता रहा है। दहिसर पश्चिम के गणपत पाटील नगर में स्थानीय युवा भाजपा नेता तथा उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के महामंत्री राम यादव तथा उनकी पत्नी रेखा यादव द्वारा 10 फरवरी को आयोजित हल्दी कुंकू में हिंदू महिलाओं के साथ साथ भारी संख्या में स्थानीय मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया। भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं की इतनी बड़ी तादाद देखकर विरोधी भी भौचक्के रह गए। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाली प्रमुख महिलाओं में नजमा खातून, शहनाज शेख, रुबीना खान, जरीना खान, रेशमा शेख, आसिया खान, गुलशन खान, अंजुम शेख, निखत शेख, नाजिया शेख, रेशमा शेख, शबाना शेख, गुड़िया शेख, मेजबिन शेख ,हसीना खान, समीना शेख ,साहिन शेख, जुबेदा सलीम शेख, सलमा अंसारी, नजमा शेख आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम की संयोजक रेखा राम यादव ने समस्त महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments