कवि विनय शर्मा दीप साहित्य वारिधि सम्मान से हुए सम्मानित


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था साहित्य शारदा मंच पंजीकृत, खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के पटल से ऑनलाइन काव्य पाठ का आमंत्रण मुंबई के कवि विनय शर्मा दीप को मिला। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर रूपचंद्र शास्त्री मयंक के आमंत्रण पर विनय शर्मा दीप उपस्थित होकर उत्कृष्ट काव्य पाठ करते हुए लोगों के दिलों में जगह बनाई। संस्था अध्यक्ष डॉक्टर रूपचंद्र शास्त्री मयंक सहित पदाधिकारियों में संरक्षक जितेंद्र कमल आनंद, उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सजग, प्रमुख सचिव डॉक्टर महेंद्र प्रताप पांडे नंद एवं पटल प्रभारी रामरतन यादव की उपस्थिति में वरिष्ठ कवि साहित्यकार एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु साहित्य वारिधि के मानक सम्मान से अलंकित किया गया। दीप के सम्मान पाने पर उनके साथियों एवं साहित्यिक मंचों से जुड़े साहित्यकारों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। सूत्रों के पूछे जाने पर दीप ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होने का श्रेय माता शांति देवी एवं पिता स्वर्गीय दीप नारायण शर्मा का आशीर्वाद तथा अर्धांगिनी रेनू विनय शर्मा का सहयोग,समर्थन,साथ ने साहित्य के क्षेत्र में अग्रसर किया।

Post a Comment

0 Comments