मुंबई। साहित्यिक सामाजिक साहित्यिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के रजिस्ट्रेशन के उपरांत प्रथम काव्य पाठ रविवार दिनांक 6 फरवरी 2022 को ऑनलाइन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी, सह-संथापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही की अध्यक्षता में तथा रायपुर छत्तीसगढ़ से संस्था के संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी के संचालन में उत्कृष्ट काव्य पाठ हुआ। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त प्रथम कवि गोष्ठी में छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से अवधेश तिवारी, सोलापुर महाराष्ट्र से सुमित्रानंदन केशव निकम, नैरोबी केन्या से मनीषा कंठालिया, कांकेर छत्तीसगढ़ से मंजू कोशरिया मेघा और बरेली उत्तर प्रदेश से ममता सिंह अनिका उपस्थित थी। उपस्थित साहित्यकारों द्वारा यादगार काव्य पाठ हुए और अंत में संचालन कर रहे त्रिपाठी जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया तथा संस्था द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
0 Comments