मंगल प्रभात लोढा ने की द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग


मुंबई। कश्मीर के पंडितों के उत्पीड़न पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को जनता पसंद कर रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी इसे बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। भारत के एक ऐसे इतिहास को जिसे लगातार छिपाया-दबाया गया, उस विषय पर फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म बनाकर जीवट का काम किया है।
'द कश्मीर फाइल्स' को कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश की सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। महाराष्ट्र में भी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढा ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। विधानसभा में इस विषय पर अपने विचार रखते हुए लोढा ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की। मंगल प्रभात लोढा ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी लिखा है कि जो कश्मीर में हुआ, वो भारत के किसी अन्य हिस्से में ना हो, इसपर जनजागृति होने की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments