जौनपुर। मुंबई में एफसीआई कमिश्नर रहे जटा शंकर तिवारी का 77 वर्ष की आयु में रविवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सियरावासी, बदलापुर, जौनपुर में शोक की लहर दौड़ गई। अत्यंत विनम्र और शालीन जटा शंकर तिवारी सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे। चार भाइयों और एक बहन में वह सबसे बड़े थे। जटाशंकर तिवारी के निधन की खबर मिलते ही उनके भाई अमरनाथ तिवारी, ध्रुव शंकर तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी, बहन मालती मिश्रा के अलावा उनके परिवार के रमाशंकर तिवारी, हरिशंकर तिवारी, डॉ बाबू राम त्रिपाठी ,राय साहब तिवारी, कैलाश नाथ तिवारी श्री कृष्ण तिवारी, डॉ अनुराग त्रिपाठी, संतोष, अशोक ,दीपक ,धीरेंद्र तिवारी, देवेंद्र तिवारी, विनय तिवारी, सतीश, पंकज ,सौरभ, अभिषेक, अर्पित, आदर्श ,आयुष, और पीयूष शिवांश के साथ क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर दौड़ गई।
0 Comments