मुंबई। कांदिवली पूर्व की पावन धरती गढ़वा घाट आश्रम पर सुरेन्द्र यादव कवि का स्वागत सम्मानित चिन्ह देकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की रूप रेखा मुम्बई मे बिरहा के भीष्म पितामह राजेन्द्र बिश्वकर्म,बिरहा अकेडमी के महाराष्ट्र अध्यक्ष इन्द्रजीत यादव ,बिरहा गायक चन्द्रजीत यादव ने तैयार किया। कार्यक्रम में मुंबई के अनेक संस्था के अध्यक्षों ने पहुचकर कवि जी का स्वागत किया। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ दृर्गेश यादव ,राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव ,उपाध्यक्ष झुलुर् यादव, बृजेश यादव ,इन्डियन नेवी मे कार्यरत अभय राज यादव, कार्य सम्राट नगर सेवक कमलेश यादव, बसपा नेता नन्दू यादव जौनपूरी समेत तमाम वरिष्ठ जनों ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और गुरु जी का सम्मान किया। दो गायकों ने गुरु जी को शिनी देकर अपना गुरु माना। अजीत यादव, लाल बहादुर यादव और तमाम कवि लोगों का आगमन हुआ ,जिसमें सुरेंद्र नाथ यादव ,विजय कवि रघुवर, कवि बलीराम, संजय यादव, कवि इसके अलावा गायक फूलचन्द यादव ,रोबिन यादव ,विक्रम दशरथ यादव, नन्द लाल यादव, हीरालाल यादव, अमरजीत यादव समेत तमाम बिरहा गायकों ने शिरकत करके कवि जी का भव्य स्वागत किया । इस कार्यक्रम के संचालन कर रहे लोकगीत बिरहा गायक चंद्रजीत यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
0 Comments