उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री राम नगीना यादव का समरस ने किया सम्मान


मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री  राम नगीना यादव का कल सोमवार को बोरीवली पूर्व स्थित समरस फाउंडेशन कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, बिल्डर जनार्दन यादव, डॉ शैलेश यादव, भरत पांडे ,गोविंद यादव, राजकुमार यादव ,समाजसेवी अवधेश यादव, आचार्य जीडी शुक्ला, बिल्डर शैलेश यादव ,पत्रकार विनोद सिंह, बाबू भाई समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। राम नगीना यादव ने कहा कि समरस फाउंडेशन द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाएं लोगों को प्रेरित करती है। सर्व धर्म प्रांत समभाव से चलाई जा रही संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह की जितनी भी सराहना की जाए कम है।

Post a Comment

0 Comments