उल्हासनगर। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता व उत्तर भारतीय मोर्चा प्रभारी स्वेता शालिनी का आज ओएनबीवी टैक्सटाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उल्हासनगर 4 में आगमन हुआ ,यह एक औपचारिक मुलाकात हुई,और आने वाले उल्हासनगर महानगरपालिका 2022 के चुनाव को लेकर बहुत सारी चर्चाएँ हुई। उसके पश्चात कम्पनी के प्रमुख व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, उल्हासनगर जिला महासचिव संजय गुप्ता ने पुष्पगुच्छ शॉल व श्रीगणेश जी की मूर्ति देकर स्वेता शालिनी का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र युवा मोर्चा प्रदेश सचिव सुनील राणा, भाजपा उल्हासनगर जिला उपाध्यक्ष व माँ झिनका फाउंडेशन रजि. के संस्थापक अध्यक्ष, दिनेश हरिलाल अग्रहरि, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा उल्हासनगर जिला अध्यक्ष फूलचंद यादव,वरिष्ठ समाज सेवक नरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश अग्रहरि, बजरंगी अग्रहरि,रामाशीष पांडेय,रोशन यादव, आंनद मोहन शाह आदि उपस्थित रहे। संजय गुप्ता ने स्वेता के आगमन का आभार प्रकट किया तथा सभी मित्रों का धन्यवाद किया।
0 Comments