मुंबई। सामाजिक संस्था भारतीय सदविचार मंच ने होली के अवसर पर अपने द्वारा ली हुई दत्तक बस्ती काजूपाढा़ (घोड़बंदर रोड,ठाणे)के निवासियों के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया और भेंट स्वरूप त्योहार संबंधी खाद्य सामग्री का वितरण किया।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डाॅ.शिवश्याम तिवारी, संस्था पदाधिकारी महेंद्रकुमार मिश्रा,मनोजकुमार चतुर्वेदी ,सुभाषचन्द्र दुबे और रत्नेश दुबे उपस्थित थे।काजूपाढा़ के निवासियों ने संस्था और संस्था-संस्थापक डाॅ.राधेश्याम तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
0 Comments