मुंबई। साहित्य सामाजिक सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच के तत्वाधान में शनिवार 12 मार्च 2022 को 84 वीं काव्यगोष्ठी के रूप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के आगमन पर रंगों की बौछार के साथ कवियों की चौपाल सजी। जिसकी अध्यक्षता मुंबई के प्रतिष्ठित कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार नरसिंह पाठक उपस्थित थे। इस यादगार कवि गोष्ठी के मंच पर उपस्थित साहित्यकारों में सुश्री आरजे आरती सैया,सुश्री तनुजा चौहान,वरिष्ठ कवि रामजीत गुप्ता,वरिष्ठ कवि सदाशिव चतुर्वेदी मधुर,गीत एवं गजल कार आनंद पांडे केवल मुख्य रूप से उपस्थित थे।मंच का संचालन उत्कृष्ट साहित्यकार कवि गीतकार सफल मंच संचालक उमेश चंद्र मिश्र "प्रभाकर" ने अपने तेवर में अपनी व्यंग्यात्मक रचनाओं से की। गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने अपने कोकिल कंठो से की, तत्पश्चात कवि गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। सभी ने होली एवं नारी सशक्तिकरण पर अपनी रचनाओं को रखा। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक रामजीत गुप्ता,सहसंयोजक सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर" ने की। काव्य पाठ के अंत में सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर गोष्टी का समापन किया।
0 Comments