भाजपा की चार राज्यों में मिली जीत, बढ़ते राष्ट्रवाद का प्रतीक–उदय प्रताप सिंह


मुंबई। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी जीत, देश में बढ़ते राष्ट्रवाद का प्रतीक है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने चार राज्यों में भाजपा को मिली भारी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तथा सबका प्रयास के संकल्प के साथ पूरा देश तेजी से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की तमाम दावों को खारिज करते हुए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने जिस तरह से एक बार फिर योगी सरकार को अपनी कमान दी है ,उससे साफ है कि उत्तर प्रदेश की जनता सुरक्षा और विकास पर विश्वास रखती है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते सुखद परिणाम देखने को मिला। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना करते हुए उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी अथक मेहनत और प्रभावशाली नियोजन के चलते गोवा में एक बार फिर भाजपा की शानदार वापसी हुई है।

Post a Comment

0 Comments