मुंबई। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर मुंबई की अनेक भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। भाजपा युवा नेता मनोज सिंह, संतोष मिश्रा, भारत लाल, गुड्डू भाई, टीका राय ,विनोद शर्मा ,शंभू यादव समेत अनेक भाजपाइयों ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा को भारी मतों से विजई बनाने पर मतदाताओं का आभार माना है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड मणिपुर और गोवा राज्यों में मिली सफलता के लिए भी खुशी जाहिर की है।
0 Comments