मुंबई।महानगरपालिका चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सभी पार्टियां आगामी चुनावों में युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा "आज का युवा कल का नेता" अभियान की भाजपा मुंबई प्रदेश कार्यालय से शुरुआत की गई । इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने मीडिया के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि इस मुहिम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता के सहयोग से मुंबई के युवा वर्ग को चुनावी प्रक्रिया की ट्रेनिंग, लीडरशीप कॉलेजेस में पढ़ा रहे अध्यापकों द्वारा दी जाएगी और प्रोग्राम को सफलता पूर्वक पूरा करने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट जारी किए जायेंगे।उनका कहना था की यह मुहिम का उद्देश्य यह है की ज़्यादा से ज़्यादा युवक चुनावी प्रक्रिया से जुड़े और चुनाव की ज़मीनी प्रक्रिया को समझे।
मुहिम के प्रचार प्रसिद्धि के बारे में जानकारी देते हुए तेजिंदर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के कार्यकर्ता इस मुहिम का प्रचार समस्त शहर में होर्डिंग लगाकर तथा डिजिटल मध्यम से सोशल मीडिया पर एवं एफएम रेडियो पर भी करेंगे।
इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा सभी ६ जिल्हाओं के लिए ६ रथों की व्यवस्था की जाएगी जो सुबह शाम मुहिम का प्रचार करते हुए कॉलेजिस, क्लासेज, गार्डन, रेलवे स्टेशन के बाहर युवा वर्ग को इस मुहिम की जानकारी देंगे तथा उन्हे इसके साथ जोड़ेंगे।हमारे इस अभियान से जुड़ने के लिए मुंबई के युवा 7877331331 पर मिस कॉल कर सकते है। प्रेस वार्ता में भाजपा मुंबई सचिव श्री प्रतीक करपे एवं मुंबई युवा मोर्चा के सभी महामंत्री उपस्थित थे।
0 Comments