मुंबई। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन हॉल में क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने उत्तर भारतीय संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह का भव्य सत्कार किया। इस मौके पर उदयप्रताप सिंह और सुधाकर सिंह बिशेन की अगुवाई में संस्था के पदाधिकारियों ने संतोष आरएन सिंह को पगड़ी और पुष्पहार पहनाकर सत्कार किया और उन्हें एक तलवार भी भेंट की। क्षत्रिय और अन्य समाज से जुड़े बुिद्धजीवियों, समाजसेवियों, उद्योग और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों ने उत्तर भारतीय संघ के युवा नेतृत्व संतोष आरएन सिंह पर संपूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि उत्तर भारतीय समाज के विकास के लिए हम सभी संतोष सिंह के साथ हैं और उन्हें हमारा पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। सभी ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय आरएन सिंह के द्वारा किए गए समाजसेवा कार्यों को याद किया और आरएन सिंह के मार्ग पर चलने की सलाह संतोष सिंह को दी।इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मैं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में पूरी तरह खरा उतरने का वचन देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे परिवार ने गरीबी देखी है, इसलिए मैं उत्तर भारतीय समाज के गरीब और मजबूर वर्ग को उत्तर भारतीय संघ के माध्यम से हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत रहूंगा। संतोष सिंह ने कहा कि उनके पिता आरएन सिंह हमेशा कहा करते थे कि बात कम करो, काम करने में ज्यादा विश्वास रखो। मैं अपने पिता द्वारा दिए गए इस मूलमंत्र पर सदैव कार्य करूंगा और पिता के अधूरे सपनों को साकार करूंगा।
कांग्रेस नेता दया शंकर सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ आगे बढ रहा है और बढ़ता रहेगा। संतोष सिंह जी को हमें समर्थन करना है। हम सभी आप के साथ हैं।समता बैंक के निदेशक अनिल सिंह ने संतोष सिंह को अपना और समाज का समर्थन देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।शिवसेना नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि मैं आरएन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। उत्तर भारतीय समाज उनकी धरोहर है, इस धरोहर को संभालने की जिम्मेदारी संतोष सिंह जी के कंधे पर आन पड़ी है, जो वे बेहतर ढंग से निभाएंगे, ऐसा हम सभी को विश्वास है।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि मैं क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने संतोष सिंह जी के स्वागत के लिए इस भव्य कार्यक्रम को आयोजित किया। पूर्व शिक्षा निदेशक आर आर परदेशी ने कहा कि राजपूत समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मैंने मदद की है, अगर आज की तरह तब मेरे साथ कर्मठ राजपूत युवक साथ होते तो मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के और भी कई शिक्षण संस्थान होते। उत्तर भारतीय समाज आरएन सिंह का हमेशा आभारी रहेगा, उत्तर भारतीय संघ की अगुवाई में मुंबई में समाज का पहला मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रयास होना चाहिए। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि आरएन सिंह ने हमेशा समाज के लिए काम किया और उनके ही विजन को आगे लेकर चलने का काम संतोष आरएन सिंह कर रहे हैं। संतोष सिंह द्वारा कोरोना काल में किया गया काम उनकी सामजिकता को दर्शाता हैं। भविष्य में उन्हें उत्तर भारतीय ही नहीं, बल्कि समस्त मुंबईकरों के लिए काम करना है।
1976 से उत्तर भारतीय संघ से जुड़े संघ के उपाध्यक्ष व पूर्व कस्टम सुपरिटेंडेंट रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि संतोष आरएन सिंह अपने पिता के अधूरे सपनों को जिम्मेदारी पूर्वक साकार करेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। मंगल को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर जिनेंद्र सिंह ने कहा कि संतोष आरएन सिंह के युवा नेतृत्व में हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और उत्तर भारतीय समाज को एक नए मुकाम तक पहुंचाएंगे। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संतोष आरएन सिंह समाज को एकजुट करने का काम करेंगे और उनके नेतृत्व में समाज सफलता की नई उंचाइयां छूएगा। मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि संतोष आरएन सिंह अपने पिता आरएन सिंह के दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे ऐसी उम्मीद उत्तर भारतीय समाज को उनसे है। हम उम्मीद करते हैं कि वे हम सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।ऑल इंडिया फिल्म इंडस्ट्री इम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष अशोक दुबे ने कहा कि संतोष आरएन सिंह मेरे करीबी मित्र हैं और मेरे सहपाठी भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि संतोष सिंह का व्यक्तित्व बहुत ही सरल व दूसरों को मदद करने वाला है। हम सभी को केवल उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि संतोष आरएन सिंह उत्तर भारतीय संघ और समाज की गरिमा और गौरव बढ़ाने का काम करेंगे।इस अवसर पर पूर्व शिक्षा निदेशक आर आर परदेशी, पूर्व कस्टम सुपरिटेंडेंट व उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, मीरा भायंदर मनपा के नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह, कांग्रेस नेता दयाशंकर सिंह, मनोज सिंह (नाहर स्टेट), समता बैंक के डायरेक्टर अनिल सिंह, ओ. पी. सिंह, सुधाकर सिंह बिशेन, विजय सिंह कौशिक, मंगल बैंक के डायरेक्टर जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, ऑल इंडिया फिल्म इंडस्ट्री इम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष अशोक दुबे, उत्तर भारतीय संघ कार्य समिति सदस्य गुंधारी सिंह भदौरिया, उत्तर भारतीय संघ के संगठन एवं प्रचार मंत्री ओमप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय संघ कार्यसमिति के सदस्य राकेश सिंह, बी.के. सिंह, विजय प्रताप सिंह (ठाणे), ओ पी सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह ठाकुर, डॉ. धीरज फूलमती सिंह, मनोज ओंमकार नाथ सिंह, पत्रकार राजकुमार सिंह, ठाकुर विजय सिंह, विरेन्द्र सिंह बब्बू, मंगल सिंह, रितेश सिंह, डॉ. मंयक सुनील सिंह, हितेश सिंह, रितेश सिंह, यस यन सिंह, दीपक सिंह, गजेन्द्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, पवन सिंह, सतेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह, आदर्श शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, संदीप सिंह, मनीष सिंह, सुरजीत सिंह, डॉ. रिचा सिंह, देवेश ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह, रवि सिंह ठाकुर, सतीश सिंह, जनार्दन सिंह, एडवोकेट विनोद सिंह, राकेश सिंह, विराट सिंह, गौरीशंकर सिंह, सुधीर सिंह, मनमोहन सिंह, हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष व हमारा महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे, राजगुरु पंडित, सुनील पांडे, प्रवीण मिश्रा, अनिल सिंह (वाशी) आदि उपस्थित थे।
0 Comments