किन्नौर अब तक साहित्यिक पटल से विनय शर्मा दीप का‌ हुआ एकल काव्यपाठ


मुंबई। साहित्य के क्षेत्र में,भारत भूमि की अधिकांश साहित्यिक मंच से जुड़ कर निस्वार्थ भाव से साहित्य सेवाकार्य करने वाले एवं काव्य मंचों से कोसों दूर रहने वाले कलमकार साहित्यकार जिन्हें पता ही नहीं ऑनलाइन काव्य पाठ कैसे होता है ऐसे कलमकारों को मंच प्रदान करने का कार्य करने वाले कवि साहित्यकार पत्रकार विनय शर्मा दीप का नाम सभी साहित्यकारों एवं साहित्यिक मंचों द्वारा लिया जा रहा है। ऐसे साहित्यकार कलमकार विनय शर्मा दीप का एकल काव्य पाठ हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित भूमि से साहित्य की सेवा करने वाले सशक्त साहित्यकार कलमकार समाजसेवी मंच संयोजक राम भगत नेगी के आमंत्रण पर किन्नौर अब तक साहित्यिक मंच के पटल से विनय शर्मा दीप का एकल काव्यपाठ हुआ। विनय शर्मा दीप ने अपने एकल काव्य पाठ में छंद मुक्तक गीत की प्रस्तुति देकर किन्नौर अब तक पटल को गौरवान्वित किया। अंत में संयोजक राम भगत नेगी ने विनय शर्मा दीप का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments