मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक पंजीकृत संस्था नव कुंभ साहित्य संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार दिनांक 8 मार्च 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष,सह संस्थापक अनिल कुमार राही की उपस्थिति में, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप के संयोजन में म्युनिसिपल मजदूर यूनियन करी रोड के सभागृह में साहित्यकारों का भव्य सम्मान करते हुए यादगार काव्य पाठ का आयोजन भी हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यिक संस्था " संस्था एक प्रयास भारत " के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार राजू चौरसिया इंदौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार गोपाल दुस्तर ब्यावरा मध्य प्रदेश, कवियत्री दुर्गा गुप्ता नवी मुंबई,उत्कृष्ट कवि,कलमकार मंगेश पेडामकर मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित अतिथि साहित्यकारों का सम्मान कवि अनिल कुमार राही,वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार रवि यादव एवं कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने अंग वस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन सभागृह मैं श्रोताओं की अपार भीड़ ने कार्यक्रम को सफल बनाया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉक्टर वर्षा सिंह एवं डॉ वर्षा महेश मुंबई महाराष्ट्र द्वारा विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। उक्त उक्त समारोह में संस्था के सभी पदाधिकारियों का सहयोग अमूल्य रहा।
1 Comments
शानदार कार्यक्रम
ReplyDelete