भारतीय जन भाषा प्रचार समिति द्वारा वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में हुआ कवि सम्मेलन


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन शनिवार दिनांक 23 अप्रैल 2022 को मुन्ना बिष्ट कार्यालय सीडको ठाणे (पश्चिम) में किया गया। जिसकी अध्यक्षता नवी मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोरा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार उमेश चंद्र शुक्ला विदेह महाराज एवं मुख्य अतिथि के रूप में कवियत्री उषा सक्सेना बीकानेरी उपस्थित थी। मंच का संचालन मीडिया प्रभारी कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने मां सरस्वती की वंदना से काव्यपाठ का शुभारंभ किया। उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट,टी आर खुराना,ओमप्रकाश सिंह,ओम प्रकाश पांडे खारघर,वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही,संस्था सचिव अनिल कुमार राही,डॉक्टर वफा सुल्तानपुरी,शिव शंकर मिश्रा,कुलदीप सिंह दीप,गीतकार रामजी कनौजिया, कुंवारा बी एल शर्मा,उमाकांत वर्मा, ग़ज़ल कार रसीक शहा एवं चंद्रवीर यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और राष्ट्रगान के साथ कवि गोष्ठी का समापन किया गया। अंत में सचिव अनिल कुमार राही ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments