मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के चार अधिकारी सम्मानित


भायंदर। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मीरा भायंदर वसई विरार आयुक्तालय के चार अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित किए गए। पुलिस महासंचालक ने इन चारों अधिकारियों की पहले से ही घोषणा कर रखी थी। इन चारों अधिकारियों के अच्छे कार्यों को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया गया है। पुलिस महासंचालक रजनीश सेठ ने महाराष्ट्र के कुल 800 पुलिस अधिकारियों का पुलिस पदक के लिए चयन किया था। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के जिन चार पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया, उनमें पुलिस निरीक्षक प्रमोद अशोकराव बडाख, पुलिस निरीक्षक विलास यशवंत चौगुले, पुलिस उप निरीक्षक तुषार सुरेश जगताप तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बाबू शंकर बांदल का समावेश है। पुलिस पदक से सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक के साथ साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

Post a Comment

0 Comments