उत्तर भारतीयों ने महाराष्ट्र दिवस पर बढ़-चढ़कर किया रक्तदान


मुंबई। मुंबई में लाखों की संख्या में रहने वाले उत्तर भारतीय, सामाजिक , मानवीय और राष्ट्रीय सेवाओं में चढ़कर भाग लेते रहे हैं। महाराष्‍ट्र स्थापना दिवस करीब 200 उत्तरभारतीय समाज के लोगों ने रक्तदान किया।बांद्रा बीकेसी स्थिति उत्तर भारतीय भवन में रक्तदान शिविर का अयोजन उत्तर भारतीय संघ ने किया था।रक्तदान की शुरुआत संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया। रक्तदान करने के लिए 500 लोग आए थे लेकिन जेजे रक्तदान के लोगों ने करीब 200 लोगों का ही रक्त लिया।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि मुंबई और महाराष्‍ट्र ने उत्तर भारतीयों को रोजी-रोटी और सम्‍मान दिया है। हमारे पूर्वज यहां आए और उन्‍होंने कड़ी मेहनत कर अपना मुकाम बनाया। उत्तर भारतीयों का भी फर्ज बनता है कि हम लोग मुंबई और महाराष्ट्र की सेवा में थोड़ा योगदान दें। इसी उद्देश्य से इस रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments