महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रमेश दुबे की धर्मपत्नी कुसुम दुबे का निधन


मुंबई/भदोही।  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री,मिर्जापुर-भदोही के पूर्व सांसद  रमेश दुबे  की धर्मपत्नी श्रीमती कुसुम रमेश दुबे का दुखद निधन ,उनके मूल निवास स्थान मानिकपुर,परसीपुर,भदोही में हो गया। भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष तथा रमेश दुबे के करीबी मित्र डॉ राधेश्याम तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने श्रीमती कुसुम दुबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। श्रीमती कुसुम देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला रही। अत्यंत विनम्र तथा उदार स्वभाव की कुसुम देवी के निधन पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments