अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का मासिक काव्य सम्मेलन संपन्न


नवी मुंबई। अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच पिछले 15 वर्षों से हिंदी साहित्य की सेवा निरंतर कर रही है । काव्य गोष्ठी कराना, कवि सम्मेलन कराना ,हिंदी साहित्यकारों का सम्मान करना, हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन करवाना, पिकनिक का आयोजन, साहित्यिक पिकनिक का आयोजन करना संस्था के लगातार कार्य रहे। इसी कड़ी में 19 मई को नवी मुंबई कोपर खैराने में साहित्यकार पवन तिवारी के जन्म दिवस के उपलक्ष में  कवि गोष्ठी का आयोजन रखा गया जिसमे हिंदी साहित्य के 20 से अधिक कवि तथा कवियत्रियों ने शिरकत की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल  क्षितिज और कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे रहे।  वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोरा ने कार्यक्रम का संचालन किया और अलका पांडे ने आभार व्यक्त किया। अलका पांडे ने कार्यक्रम की शुरुवात मां शारदे को दीप प्रज्वलित कर किया। सभी कवियों ने पवन तिवारी के  जन्मदिन की बधाई देते हुए काव्य पाठ किया । अलका पांडे ने काव्य पाठ में मुख्य अतिथि नंदलाल क्षितिज  को शाल ,श्रीफल और मोमेंटो देकर स्वागत किया।अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे जी का स्वागत शोभा ठक्कर जी ने किया। अलका पांडे ने साहित्यकार अरुण प्रकाश अनुरागी का सम्मान किया। साथ ही साहित्यकार पवन तिवारी ने कवियत्री नीरजा ठाकुर का सम्मान किया। सत्कार मूर्ति साहित्यकार पवन तिवारी का सभी ने मिलकर स्वागत किया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में दिलीप ठक्कर ,नंदलाल थापर, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, पवन तिवारी ,अलका पांडेय,अरुण मिश्रा अनुरागी ,कुलदीप सिंह, नंदलाल छितिज, भारत भूषण शारदा, हेरंब तिवारी, शोभना ठक्कर ,ओम प्रकाश पांडे ,अश्विन पांडेय का समावेश रहा।अंत में मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने सभी कवियों को कविताओं का मूल्यांकन किया और उन्हें मार्गदर्शन भी किया कार्यक्रम के बाद अल्पाहार करने के सभी कवियों को विदा किया गया।

Post a Comment

0 Comments