मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन की पूर्वांचल साहित्यिक यात्रा जौनपुर,भदोही, वाराणसी,अयोध्या धाम होते हुए वाया लखनऊ कानपुर वापस।यह यात्रा दिनांक 17 मई 2022 से 21 मई 2022 तक रही।कई विशिष्ट गणमान्य लोगो से मुलाकाते हुई।सुप्रसिद्ध मंदिरो के दर्शन हुए।पतित पावनी गंगा जी की आरती तथा स्नान और सरयु नदी मे स्नान हुए। कुल मिलाकर अध्यक्ष विधु भूषण विद्यावाचस्पति सहित शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र उपाध्यक्ष,उमेश चंद्र मिश्र प्रभाकर महासचिव पूर्वांचल यात्रा मे तथा विनय शर्मा दीप राष्ट्रीय मीडिया सचिव जौनपुर मे 17 मई 2022 को आयोजित कवि सम्मेलन सम्मेलन मे साथ रहे।कोशिश संस्था ने इस अवसर पर हृदयांगन के इन सभी पदाधिकारी गणो का सम्मान किया। यद्यपि इस कार्यक्रम मे हृदयांगन संस्था के अध्यक्ष रास्ते मे कार बिगड़ जाने के कारण कवि सम्मेलन में नही शामिल हो सके। इस यात्रा के दौरान सोमेन्द्र त्रिपाठी वरिष्ठ शिक्षक हरद्वारी,सुश्री अपर्णा त्रिपाठी,सुश्री यामिनी त्रिपाठी को हृदयांगन रत्न सम्मान पत्र और स्वर्ण पदक और राजेन्द्र कुमार दुबे सेवानिवृत्त प्रिसिंपल ( मुंबई) को उनके निवास स्थान रामचंद्रपुर में डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान तथा हृदयांगन रत्न सम्मान के गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसी क्रम मे भदोही जनपद मे पंडित रमा शंकर मिश्र ग्राम मानिकपट्टी को मानस मर्मज्ञ सम्मान तथा हृदयांगन रत्न स्वर्ण पदक सम्मान से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अयोध्या धाम की यात्रा में बाबा केशव दास जी जो सरल सहज व्यक्तित्व के धनी आध्यात्मिक जगत के समर्पित साधक है उन्हे संस्था के पदाधिकारी गणो ने शाल,श्रीफल मुद्राये और हृदयांगन रत्न सम्मान का स्वर्ण पदक प्रदान करते हुए उन्हे संस्था की आजीवन सदस्यता प्रदान की तथा मां तुझे प्रणाम (लेखक विधुभूषण) अंतर्मन के स्वर (लेखिका डा0 विद्युत प्रभा मंजू ) दिव्य ज्ञान लेखक डा0 अरूण प्रकाश मिश्र अनुरागी) तथा उम्मीद की एक किरण - साझा संकलन जिसमे हृदयांगन परिवार के 21 कवियों की चुनिंदा कवितायें संकलित है,श्रद्धेय बाबा केशवदास को भेट कर हृदयांगन परिवार धन्य हुआ। पूर्वांचल के इन जनपदों की यात्रायें एवं भेट वार्तायें बेहद आरामदायक,सार्थक एवं उपयोगी रही।हृदयांगन साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विधुभूषण ने कहा कि संस्था इसी तरह भारत के अन्य प्रदेशो मे जाकर सुयोग्य विद्तजनो का सम्मान करती रहेगी।
0 Comments