मुंबई। साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार दिनांक 22 मई 2022 को संस्था के संस्थापक, सह संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप के कुशल संचालन में भव्य कवि गोष्ठी का समापन हुआ। कवि गोष्ठी का शुभारंभ दीप ने मां सरस्वती की वंदना करते हुए किया तथा आमंत्रित साहित्यकारों में अमेठी उत्तर प्रदेश से डॉक्टर संजय सिंह को सर्वप्रथम आमंत्रित किया तत्पश्चात लखनऊ उत्तर प्रदेश से उपस्थित उत्कृष्ट कवियत्री नेहा सिंह व जौनपुर उत्तर प्रदेश से श्रृंगार के कवि गीतकार रुपेश साथी अकेला को आमंत्रित किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी अपनी विधाओं से श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध किया।अंत में संस्था यू के मीडिया प्रभारी ने आमंत्रित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
0 Comments