जौनपुर:सिकरारा ब्लाक अंतर्गत मीरगंज ग्राम सभा के लोकप्रिय ग्राम प्रधान अशोक कुमार प्यारेशंकर यादव संपूर्ण जिले में अपने कार्यों की वजह से विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हुए एवं जिले के जिलाधिकारी ने इनके कार्यों की सर्वत्र प्रशंसा की है।वे जनहित के कार्यों की वजह से दूसरी बार प्रधान निर्वाचित हुए है वे अगली बार निर्विरोध चुने जाएंगे। ऐसी सर्वत्र चर्चा है।
क्षेत्र का चौमुखी विकास करने हेतु एवं उनकी लोकप्रियता का सम्मान करने हेतु आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव ,शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव द्वारा उनका एवं उनकी माताजी केवला देवी प्यारे शंकर यादव का सत्कार किया ।इस समारोह की अध्यक्षता प्रभादेवी ,मुंबई के प्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति ब्रहमदेव यादव ने की।प्रमुख अतिथियों के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य माताप्रसाद आर.यादव,पूर्व प्रधान बीरेंद्र कुमार कन्हैयालाल यादव,कवि चंद्रशेखर शोभनाथ यादव ,उदयराज यादव ,रमेश यादव,समर बहादुर यादव,मिंटू यादव,लालता यादव,अभिषेक यादव,नितेश यादव, महेंद्र यादव,सुरेंद्र यादव सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।समारोह का सूत्र संचालन शिक्षक सेना मुंबई उपाध्यक्ष मनीराम रामनिहोर यादव एवं आभार समीर महेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।
0 Comments