सुल्तानपुर। अवधि के सिद्धहस्त रचनाकार डॉ कृष्णमणि चतुर्वेदी मैत्रेय को अवधी सांस्कृतिक विकास परिषद नेपाल द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अवधी सम्मेलन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉक्टर मैत्रेय को भाषा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करने हेतु लुंबिनी प्रदेश की मंत्री रमा धरती द्वारा प्रदान किया गया। परिषद ने पूरे भारत से 10 साहित्यकारों को आमंत्रित किया था जिनमें अयोध्या मंडल से केवल मैत्रेय जी को प्रतिनिधि बनाया गया। प्रथम दिवस उद्घाटन लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कुल प्रसाद केशी ने किया जिसमें डॉक्टर मैत्रेय ने सभा गीता निभाकर अवधी का गौरव बढ़ाया। परिषद के अध्यक्ष पशुपति मणि त्रिपाठी का यह द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अवधि सम्मेलन था। डॉक्टर कृष्णमणि चतुर्वेदी मैत्रेय को अब तक 60 सम्मान मिल चुके हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा उन्हें दो बार पुरस्कृत किया जा चुका है। मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा प्रकाशित मैत्रेय की पुस्तक 'तुलसी कथा रघुनाथ की' अमेजॉन पर भी उपलब्ध है। उन्होंने अब तक दो दर्जन पुस्तकों का सृजन किया है। कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि उनके सम्मानित होने पर जटायु जी, इंदु जी,सर्वेश कांत वर्मा, हरि नाथ तिवारी, आत्माराम पांडे ने खुशी जताया।
0 Comments