भायंदर। मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में मनपा प्रभाग क्रमांक- 21 के भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, सभापती वंदना संजय भावसार, नगरसेविका सीमा कमलेश शाह, नगरसेवक अनिल रावजीभाई विरानी के प्रयासों से प्रभाग क्र.-21 मे गावदेवी नं.1, व गांवदेवी नं.2, एवं जयअंबे नगर झोपड़पट्टी में नया गटर बनाने के काम का भूमिपूजन आज एक जून,बुधवार को सुबह- 10 बजे मनपा गुजराती शाला,के पास गांवदेवी मिरा रोड स्टेशन के पास किया गया भूमिपूजन के कार्यक्रम में भाजपा, नगरसेवक, नगरसेविका, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, के साथ स्थानीय रहिवासी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाये। स्थानीय नगरसेवक मनोज दुबे ने बताया कि गांव देवी, जयअंबे नगर, शक्तिनगर मे गटर टूटी हुई थी जिससे साफ सफाई करने में असुविधा हो रही थी। स्थानीय रहिवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द यहां पर नया गटर बनवाया जा रहा है।
0 Comments