कोपरखैरणे में 187 एवं ठाकुर्ली में 73 निरंकारी भक्तों द्वारा उत्साहपूर्ण रक्तदान


नवी मुंबई।  ‘अपना जीवन परोपकार में व्यतीत करने से वह अमूल्य बन जाता है’ यह निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की सिखलाई जीवन में अपनाते हुए कोपरखैरणे, नवी मुंबई में १८७ एवं ठाकुर्ली में ७३ निरंकारी भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान किया | संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्ञानविकास शिक्षण संस्था का कोपरखैरणे स्थित संकुल तथा संत निरंकारी सत्संग भवन, गोलवली, ठाकुर्ली (पूर्व) में रविवार, दि. २४ जुलाई को रक्तदान शिविरों का आयाजन किया गया | कोपरखैरणे के शिविर का उद्घाटन ज्ञानविकास संस्था के अध्यक्ष ॲङ पी.सी.पाटील के करकमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के स्थानीय सेक्टर संयोजक श्री.मनोहर सावंत समेत मंडल के कई प्रबंधकगण एवं सेवादल अधिकारी उपस्थित थें |  शिविर को शिष्टाचार भेंट करने वाले गणमान्य व्यक्तियों में प्रकल्पग्रस्त महिला आघाडी, नवी मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती जयश्रीताई पाटील, ज्ञानविकास संस्था के संस्थापक श्री गजानन पाटील, पूर्व नगर सेवक श्री केशव म्हात्रे, कराड को-ऑप. बँक के अध्यक्ष श्री डी.आर.पाटील, प्रभात चैरिटेबल ट्रस्ट, घणसोली के डॉ.प्रशांत थोरात एवं ज्ञानविकास संस्था के कार्यकारी मंडल के सदस्य श्री नामदेव पाटील का समावेश था | इस रक्तदान शिविर में संत निरंकारी ब्लड बैंक द्वारा रक्त संकलित किया गया |
ठाकुर्ली के रक्तदान शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी मिशन की डोंबिवली ज़ोन के प्रभारी श्री रावसाहेब हसबे जी के करकमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर मंडल के आस पास के ब्रांचों के मुखी तथा सेवादल अधिकारी उपस्थित थें | इस शिविर में जे.जे.महानगर रक्तपेढी द्वारा रक्त संकलन किया गया | मंडल के ठाकुर्ली ब्रँच के मुखी श्री कृष्णकांत कांबली के मार्गदर्शन में इस शिविर का सफल आयोजन किया गया | द्वारली पाडा में छात्रों के लिए व्यवसाय मार्गदर्शन शिविर। दसवी एवं बारहवी के बाद छात्रों को उनकी गुणवत्ता के अनुसार अगली शिक्षा का चुनाव करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में  करियर के जो अवसर उपलब्ध हैं इस बारे में उचित मार्गदर्शन की अति आवश्यकता है | इस बात को सम्मुख रखते हुए संत निरंकारी मिशन की ओर से संत निरंकारी सत्संग भवन, द्वारलीपाडा, कल्याण (पूर्व) में रविवार, २४ जुलाई को व्यवसाय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में १० वी से पदवी तक के  १५० से भी अधिक छात्रों ने भाग लिया |

शिविर में सर्वश्री शुभम शिंदे ने आर्ट्स, संतोष प्रजापती ने कॉमर्स, विरेन लीलाकर ने सायन्स एवं मेडिकल, गौरव गावडे ने अभियांत्रिकी, विवेक गोसावी ने प्रतियोगी परीक्षा, अशोक प्रधान ने डिफेन्स, सारंग गायकवाड ने अॅनिमेशन इत्यादि विषयों पर मार्गदर्शन किया |  शिविर में उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ती, लगने वाली फीज, शिक्षा के लिए उपलब्ध होने वाले कर्ज इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई | इसमें तज्ञ मार्गदर्शकों ने अपने मार्गदर्शन के उपरांत छात्रों के प्रश्नों को सटीक उत्तर देते हुए उनका समाधान किया | कार्यक्रम का संचलन रुपेश सावंत ने किया। इस शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी मंडल के कल्याण सेक्टर के संयोजक श्री जगन्नाथ म्हात्रे के करकमलों द्वारा किया गया | शिविर में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व सरपंच तथा शिवसेना विभाग प्रमुख श्री चैनु जाधव, राष्ट्रवादी शिक्षक सेल कल्याण डोंबिवली जिल्हा अध्यक्ष  श्री प्रवीण खाडे, मराळेश्वर विद्यालय म्हारल के शिक्षक  श्री हरिश्चंद्र राणे आदि उपस्थित थें । शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए मंडल के द्वारलीपाडा ब्रांच मुखी श्री दशरथ म्हात्रे के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रबंधक एवं सेवादल युनिट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

Post a Comment

0 Comments