बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया 300 मेधावी बेटियों का सम्मान


भायंदर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से प्रेरित होकर समाजसेवी डॉ अजय एल दुबे ने 6 साल पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ, पास करने वाली छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन प्रारंभ किया। पिछले 2 सालों में कोरोना संक्रमण के चलते बड़े स्तर पर कार्यक्रम नहीं हो पाए। परंतु इस वर्ष ट्रस्ट्र ने शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। 24 जुलाई को मीरा रोड के वातानुकूलित शहनाई सभागृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुंबई, ठाणे तथा पालघर जिले से आई करीब 300 मेधावी छात्राओं को ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथियों के रूप में मीरा भायंदर की विधायक गीता जैन, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ,भाजपा जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास,महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी ,समाज सेवक रामपाल , समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी , नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह,नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल  नगरसेवक विजय राय ,नगरसेविका नीला सांस, नगरसेवक दरोगा पांडे , चंद्रकांत मोदी ,दिल्ली से आए सुमित सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार अमित तिवारी, पत्रकार सोनल सिंह,एड राजकुमार मिश्रा ,बृजेश तिवारी,डॉ सारिका रॉय, एडवोकेट श्वेता तिवारी, मुनाफ पटेल सुशील यादव समेत अनेक गणमान्य लोगों ने  उपस्थित रहकर बेटियों की हौसला अफजाई की।
 कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों में सुनीता खोत, चंदा उपाध्याय, कल्कि सचदेव, राजकुमारी मौर्या, हेमा हुरिया, अलका सुथार, गीता जैसवाल, एडवोकेट नीति शुक्ला, डॉक्टर वर्षा सिंह, उबेद फ्रूटवाला, संजय मिश्रा, राजकुमार वत्स, मनीष दुबे, राजेश दुबे, धर्मेश जोशी,अर्पिता दुबे विवेक दुबे ध्वनि जोशी साक्षी उपाध्याय रिद्धि कृष्णा आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ सौंदर्य गर्ग और कमलेश गगलानी ने किया। अंत में संस्था के ट्रस्टी प्रीति अजय दुबे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments