नवकुंभ द्वारा भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर हुआ कवि सम्मेलन


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजि) के तत्वाधान में दिनांक 10 जुलाई 2022 रविवार रात्रि 8:00 बजे से 9:00 बजे भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले स्वर्गीय भिखारी ठाकुर के पुण्यतिथि पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन एवं संचालन इटावा उत्तर प्रदेश से सुहेल इम्तियाज ने की। आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार पटना बिहार से सतीश मापतपुरी, देहरादून उत्तराखंड से हरीश चंद्र,नागपुर महाराष्ट्र अनिता नायर अनु,लखनऊ उत्तर प्रदेश से सरिता कटियार एवं हरदा मध्य प्रदेश से सलीम फ़राज़ मुख्य रूप से उपस्थित होकर अपनी रचनाओं से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर द्वारा विदेशिया गीत और फिल्म दोनों ही सुपर हिट हुई तथा उन्हीं के कदमों पर चलकर आज फिल्म जगत ऊंचाइयां छू रहा है। भिखारी ठाकुर के पुण्यतिथि पर संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह-संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने भिखारी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देते हुए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments