संस्कार भारती प्रतिष्ठान ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

 
वसई। वसंत नगरी, एव्हरशायन वसई पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी  के आत्मनिर्भर भारत के तर्ज पर, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढेगा इंडिया को बढ़ावा देने के लिए S.S.S. (दसवीं ) के मेघावी विद्यार्थियों का  संस्कार  भारती प्रतिष्ठान (रजि)द्वारा  सत्कार व पुरस्कार दिनांक 10 जुलाई रविवार  वितरण किया गया | वसंत नगरी के जोशी हॉल  संपन्न कार्यक्रम में लगभग १३५ विद्यार्थियों का  ट्राफी , मैडल , सर्टिफिकेट देकर स्वागत सत्कार  किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे – वसई – विरार शहर के भाजपा के अध्यक्ष श्री राजन नाइक  व अन्य सम्मानीय अतिथि थे डॉ.शेख मोहम्मद (डायरेक्टर राइट अकादमी ),डॉ ओमप्रकाश दुबे (डायरेक्टर दुबे मेडिकल कालेज ), श्री राजू महात्रे (वसई – विरार शहर के भाजपा के महामंत्री ) व अनेक गण्यमान लोग | कार्यक्रम की  सहयोगी संस्था रही– भारत विकास परिषद् (डॉ गोपाल करपे , डॉ फूलमती सिंह , श्री धरम चंद डागा ‘, महेश चंद मिश्र |कार्यक्रम कासंचालन किया संस्था के अध्यक्ष श्री महेश चंद मिश्रा ने |  मुख्य अतिथि श्री राजन नाइक का स्वागत किया कार्याध्यक्ष अशोक  भाटिया ने व श्री राजू महात्रे का स्वागत ट्रेजरार श्री महेंद्र जोशी व अन्य गणमान्य लोगो का स्वागत किया श्री रामनारायण तिवारी ने |संथा के महामंत्री श्री अखिलेश मिश्रा ने बताया किभारी बरसात के चलते हुए भी हम संस्था के कार्यकर्ताओं  के बल पर कार्यक्रम को सफल बना सके है , पहले भी हम बड़े बड़े कार्यक्रम करते आये है और आगे भी करते रहंगे | कार्यक्रम कि सफलता के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया |आभार प्रकट किया सदस्य श्रीमती रीता शुक्ला  जी ने | अंत में चाय नास्ते के साथ कार्यक्रम की  समाप्ति हुई ।

Post a Comment

0 Comments