प्रधानमंत्री के स्किल इंडिया को साकार करता राजस्थान महिला मंडल


मुंबई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया सपने को साकार करने में राजस्थान महिला मंडल सराहनीय कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा महिलाओं को अनेक तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिनसे महिलाओं को रोजगार मिलने अथवा स्वयं के रोजगार शुरू करने में आसानी हो रही है। महिलाओं के अलावा यह संगठन बच्चों के लिए भी काम कर रहा है। बच्चों के लिए स्कॉलरशिप से लेकर उनके स्वास्थ सुविधाओं की दिशा में राजस्थान महिला मंडल प्रशंसनीय काम कर रहा है। राजस्थान महिला मंडल की उपाध्यक्ष समाजसेवी डॉ मंजू लोढ़ा मानती है कि 70 वर्ष पुराने संगठन में काम करना अपने आप में गौरव की बात है। दक्षिण मुंबई के ग्वालियर टैंक के साईं बाबा मंदिर के पास स्थित मंडल के कार्यालय से चल रहे तमाम प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राजस्थान महिला मंडल से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाओं को स्किल इंडिया का वैध सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। यहां से प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को प्राइवेट सेक्टर में काम मिलने में आसानी होती है। बहुत ही कम शुल्क देकर महिलाएं यहां विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरध्वनी क्रमांक–022–23861330/2380 1353/23861 332/9819424268 पर संपर्क किया जा सकता है।
मंडल की ज्यादातर पदाधिकारी राजस्थान की महिलाएं हैं। परंतु बिना किसी भेदभाव के हर जाति और हर धर्म की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। मंडल की अध्यक्ष लता रुंगटा, सचिव अर्चना गुप्ता ,संयुक्त सचिव अनीता श्रिया, सचिव उमा सेखसरिया हैं। ट्रस्टी के रूप में सुलोचना पित्ती, दमयंती पित्ती, विजया पिरामल, राजश्री बिड़ला, उर्मिला रुंगटा, लेखा रुंगटा तथा शोभा मोहता मंडल के कार्यों और सपनों को साकार कर रही हैं। मंडल द्वारा अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments