नव कुंभ द्वारा श्रावणमासारंभ पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन


मुंबई। साहित्यिक,सांस्कृतिक,  सामाजिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान रजिस्टर्ड के तत्वाधान में रविवार दिनांक 17 जुलाई 2022 एवं 18 जुलाई 2022 श्रावण मास के आरंभ पर दो दिवसीय भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।संस्था के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी,सह-संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं सचिव धीरेंद्र कुमार धीर के संयोजन में तथा कवियत्री पूजा राणा के कुशल संचालन में जहानाबाद बिहार से सावित्री सुमन, बुद्ध गया बिहार से गुंजन लता सिंह, देहरादून उत्तराखंड से जिया हिन्दवाल, चंडीगढ़ से मनजीत शर्मा मीरा,अंशी कमल, प्रतिमा शर्मा पुष्प, रीता कुशवाहा, प्रमिला मेहरा किरण, मीनाक्षी राजपुरोहित मीनू, कविता सिंह, ममता राजपूत हीर, प्रियंका गुप्ता भोर, आनंदी सिंह रावत, मंजू कोसरिया, ममता सिंह अनिका, नूतन सिंह, योग माया शर्मा एवं पूजा राणा ने अपनी सुमधुर आवाज में स्वरचित रचनाएं पढ़कर पटल पर उपस्थित सभी श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में संचालिका पूजा राणा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया उपरोक्त सभी साहित्यकारों को संस्था द्वारा अमूल्य समय एवं साहित्य सेवा प्रदान करने हेतु सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments