पुरातन सोना बताकर नकली सोना बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार


विरार। विरार पुलिस कक्ष क्रमांक 3 की अपराध शाखा ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो पुरातन सोना बताकर, नकली सोना देकर ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल धर्माराय (19 वर्ष), संजू वालिया राय (27 वर्ष), शिवराम हीरालाल माली (57 वर्ष) तथा मीना रामलाल सोलंकी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को शाम 4 बजे वसई पश्चिम स्थित पंचवटी होटल के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता सुनील प्रवीणचंद्र चौकसी को बताया कि उसके पास जमीन से निकला हुआ 5 किलो पुरातन सोना है। वह उसे सस्ते दर में बेचना चाहता है। सौदा तय होने के बाद सुनील ने 12 लाख रुपए देकर वह 5 किलो सोना खरीद लिया। बाद में जब उसने सोने की जांच करवाई तो पता चला कि पीतल का है।पुलिस को यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  विजयकांत सागर , पोलीस उप आयुक्त (मुख्यालय) अति कार्या. पोलीस उप आयुक्त (गुन्हे) , अमोल मांडवे, सहा. पोलीस आयुक्त,(गुन्हे) मि .भा .वि. व पोलीस आयुक्तालय के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बाद अपराध शाखा परिमंडल - 3 के मार्गदर्शन में पो. नि/ प्रमोद बडाख , पोउपनिरि/ शिवजी खाड़े, पो.हवा/ अशोक पाटील, पो. हवा/ मनोज चव्हाण , पो. हवा/ सचिन घेरे,पो. हवा./सागर बारवकर, पो.अ /आश्विन पाटील , सहित- गुन्हे शाखा , परिमंडल - 3 विरार के पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

Post a Comment

0 Comments