विरार। विरार पुलिस ने रात में सेंधमारी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नरेंद्र सिंह दिलीप सिंह ठाकुर (52 वर्ष) है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने विरार पुलिस स्टेशन की हद में चार चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को रात 12:30 बजे डाला देवी शांतिलाल खंडेलवाल नामक महिला के घर में घुसकर उसने तीन लाख 22 हजार रुपए मूल्य के कीमती सामान और जेवरात पर हाथ साफ किया था।
विरार पुलिस को यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजयकांत सागर , पोलीस उप आयुक्त (मुख्यालय) अति कार्या. पोलीस उप आयुक्त (गुन्हे) , अमोल मांडवे, सहा. पोलीस आयुक्त,(गुन्हे) मि .भा .वि. व पोलीस आयुक्तालय के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बाद अपराध शाखा परिमंडल - 3 के मार्गदर्शन में पो. नि/ प्रमोद बडाख , पोउपनिरि/ शिवजी खाड़े, पो.हवा/ अशोक पाटील, पो. हवा/ मनोज चव्हाण , पो. हवा/ सचिन घेरे,पो. हवा./सागर बारवकर, पो.अ /आश्विन पाटील , सहित- गुन्हे शाखा , परिमंडल - 3 विरार के पुलिस पथक ने चोर को धर दबोचा है।
0 Comments