वरिष्ठ समाजसेवी रामराज यादव के निधन से शोक की लहर


मुंबई/जौनपुर। जौनपुर जनपद के मछलीशहर तहसील स्थित सजई कला गांव निवासी, वरिष्ठ समाजसेवी रामराज यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 80 वर्षीय रामराज यादव पूरे क्षेत्र में एक अच्छे समाज सेवी इंसान के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। उनके निधन पर कृपाशंकर तिवारी (बड़े बाबू), ठेकेदार लालचंद यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ लक्ष्मीकांत यादव, एड अरविंद यादव, कमलेश यादव, अनंत लाल यादव, बनारसी प्रधान समेत अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। रामराज यादव के निधन की जानकारी देते हुए उनके भतीजे तथा समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने बताया कि स्व रामराज यादव अपने पीछे तीन लड़कियों तथा तीन लड़कों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, महासचिव शिवपूजन पांडे तथा सभी पदाधिकारियों ने समाजसेवी रामराज यादव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है ।

Post a Comment

0 Comments