आजादी के अमृत महोत्सव के साथ किया गया अभिनंदन


मुंबई। देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है वहीं जौनपुर और वाराणसी से चलकर मुंबई की पावन धरती पर पधारे आलोक कुमार मौर्य,राहुल कुमार शर्मा एवं मनोज कुमार सरोज का देश की आन बान शान तिरंगा झंडा व अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से भव्य सम्मान किया गया। उत्तर प्रदेश की धरती से मुंबई आगमन का उद्देश्य यहां पर बेरोजगार एवं अल्प रोजगार से जीवन यापन कर रहे भाइयों के दर्द को दूर करने हेतु आरसीएम बिजनेस के विजन को समझाने एवं रोजगार के रूप में एक संबल प्रदान करने उपस्थित हुए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में यहां पर रह रहे उत्तर भारतीयों द्वारा तिरंगे झंडे से सम्मान तत्पश्चात अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। सर्वप्रथम यह सम्मान मुंबई के खार जैसे शहर में किया गया फिर महाराष्ट्र मुंबई से सटे ठाणे जिले के कलवा शहर में किया गया।अतिथियों के स्वागत हेतु कवि,पत्रकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति) विनय शर्मा दीप,राष्ट्रीय महासचिव (जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति) हरिकेश शर्मा नंदवंशी,समाजसेवी एवं कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनिल शर्मा,समाजसेवी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी,राकेश कुमार शर्मा,किशन शर्मा,शिखा शर्मा, गुरुकृपाल शर्मा,रामकृपाल शर्मा,अश्विनी कुमार यादव (समाजसेवी),रचित शर्मा,शांति देवी दीपनारायण शर्मा,भानु प्रताप पटेल (कल्याण) एवं अध्यापक रमाशंकर यादव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments