पुलिस ने किया हत्या आरोपी को गिरफ्तार
विरार। मित्र के साथ झगड़ा कर रहे एक अनजान व्यक्ति का झगड़ा छुड़ाने गए एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम मोहम्मद सद्दाम हुसैन अंसारी है। 5 अगस्त को मोहम्मद सद्दाम अपने मित्र के साथ विरार पूर्व के चंदनसार रोड स्थित जगदंबा मेडिकल के सामने से जा रहा था। तभी किसी बात को लेकर उसके मित्र की एक अनजान व्यक्ति से झगड़ा हो गया। सद्दाम ने बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त करना चाहा। तभी उस अनजान व्यक्ति ने चाकू निकालकर सद्दाम के पेट में घोंप दिया। सद्दाम को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए दानिश सलीम शेख को कुर्ला से गिरफ्तार कर लिया। दानिश मीरा रोड का रहने वाला है। विरार पुलिस को यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजयकांत सागर , पोलीस उप आयुक्त (मुख्यालय) अति कार्या. पोलीस उप आयुक्त (गुन्हे) , अमोल मांडवे, सहा. पोलीस आयुक्त,(गुन्हे) मि .भा .वि. व पोलीस आयुक्तालय के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बाद अपराध शाखा परिमंडल - 3 के मार्गदर्शन में पो. नि/ प्रमोद बडाख , पोउपनिरि/ शिवजी खाड़े, पो.हवा/ अशोक पाटील, पो. हवा/ मनोज चव्हाण , पो. हवा/ सचिन घेरे,पो. हवा./सागर बारवकर, पो.अ /आश्विन पाटील , सहित- गुन्हे शाखा , परिमंडल - 3 विरार के पुलिस पथक ने हत्यारे को धर दबोचा है।
0 Comments