अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाया गया तुलसी जयंती समारोह


मुंबई। शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल के विशाल सभागृह में अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान, मुंबई के तत्त्वावधान में डॉ  भगवान तिवारी  के मार्गदर्शन में तुलसी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया| शारदा ज्ञानपीठ के संस्थापक डॉ.शारदा प्रसाद शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की तथा आपसी सौहार्द्र पर- बल दिया |मुख्य अतिथि वेदमूर्ति गोरक्षनाथ पैठणकर अपने शिष्यों के साथ उपस्थित थे। राम कुमार पाल ने विशेष अतिथि के रूप में भगवान परशुराम के मंदिर के लिए संस्था को ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की तथा तत्काल तीस हजार रुपये का साथ उसकी शुरुआत की एवं ब्रह्म विज्ञान संस्थान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की| सम्मान्य अतिथि चंद्रिका राय, स्वागताध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने तुलसीदास जी के जीवन के अनछुए पहलुओं को श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया| समारोह में विशेष रूप से एस आर पाण्डेय उपस्थित थे | पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था की ओर से अनिल तिवारी को डॉ. महावीर अधिकारी पुरस्कार, बृजमोहन पाण्डेय जी को महर्षि वेदव्यास पुरस्कार, नवीन पांडेय को, महात्मा विदुर पुरस्कार, चंद्र वीर यादव  को डॉ. श्रीधर मिश्र पुरस्कार, बालकेश पांडेय को स्वामी रामानंद पुरस्कार, रवींद्र कुमार दुबे जी को ब्रह्मर्षि  वशिष्ठ पुरस्कार, जवाहरलाल निर्झर को डॉ.सी एल प्रभात पुरस्कार प्रदान किया गया| डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा ने अपने वक्तव्य में किसी भी संस्था के लिए समर्पित होकर कार्य करने का सुझाव दिया |डॉ.भगवान तिवारी, आचार्य रामव्यास,  जनार्दन मिश्र, डॉ.अवनीश सिंह, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. अमर बहादुर पटेल, एस.आर.पाण्डेय, अजय शुक्ल आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया | डॉ. भगवान तिवारी ने संस्था के उद्देश्य को स्पष्ट किया एवं भगवान परशुराम की तरह ब्राह्मणों को त्यागी एवं समर्पित बनने की प्रेरणा दी |  तीनों संस्थाओं के पदाधिकारी समारोह में उपस्थित थे |समन्वय संकल्प के संस्थापक अनिरुद्ध पाण्डेय का भी स्वागत किया गया |वेदमूर्ति गोरक्षनाथ पैठणकर जी ने संस्कारों के शिविर का आयोजन करने के लिए सुझाव दिया| डॉ.भगवान तिवारी के महासमर पर आधारित वक्ताओं ने अभिपत्र प्रस्तुत किये | प्रो.शशिकला पटेल,श्रीमती संगीता शुक्ला, श्रीमती रीना राय, डॉ.अवनीश सिंह, प्राचार्य सरयू प्रसाद पाण्डेय, जवाहरलाल निर्झर, श्रीमती कुसुम तिवारी, राम सिंह, अजय शुक्ल , डा परमिंदर पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त किए| समारोह को सफल बनाने  में प्रमुख रूप से श्री प्रभा शंकर शुक्ल,  श्री अजय शुक्ल, वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अशोक चौहान, श्रीजनार्दन मिश्र ने सफल योगदान दिया |आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया| संचालन डॉ. अमर बहादुर पटेल ने सफल संचालन किया तथा आभार डॉ. अवनीश सिंह ने प्रस्तुत किया |जलपान की व्यवस्था डॉ. अशोक चौहान जी ने की |राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ| कार्यक्रम बहुत सफल रहा|

Post a Comment

0 Comments