नालासोपारा। ब्राह्मण विकास मंच और हरे रामा हरे कृष्णा सेवा संस्था के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नालासोपारा पूर्व के shaadi.com हाल में भव्य शिव तांडव और देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गायक कलाकार अजय मिश्रा (परदेशी), राकेश तिवारी (बबलू) व सुशील मिश्रा ने देशभक्ति गीत गाकर सभी लोगो का मन मोह लिया
कार्यक्रम में पधारे सम्मानित अतिथियों के रूप में डॉ पी यस दुबे प्रतिमा हॉस्पिटल भदोही उत्तर प्रदेश,सुरेन्द्र शुक्ला (ब्लाक प्रमुख/बरसठी जौनपुर उत्तर प्रदेश) शिवसेना नेता नवीन दुबे, डॉ , भारत मकवाना पूर्व सभापति वसई विरार शहर मनपा,डॉ राधेश्याम तिवारी,नीलेश देशमुख पूर्व सभापति वसई विरार शहर मनपा ,श्रीमती सरिता प्रमोद दुबे पूर्व सभापति वसई विरार शहर मनपा,अरुण जाधव पूर्व नगरसेवक, बीजेपी नेता जेपी सिंह ,सचिन देसाई पूर्व नगर सेवक,वैभव पाटील पूर्व नगरसेवक,गुलाब दुबे शिवसेना नेता,सुरेंद्र मिश्रा,अध्यक्ष राघवेंद्र सेवा मंच,बृजेश यादव भवन निर्माता,राजू रतन मिश्रा,राजेश मिश्रा,सचीन्द्र दुबे, नितिन दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक सचिन दुबे, धनंजय मिश्रा ,सतीश शुक्ला ,वेद प्रकाश उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments