बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने घर-घर बाटा तिरंगा


भायंदर। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा सप्ताह के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज मिराभाईंदर शहर के मीरारोड में बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने अपने प्रभाग क्रमांक 21 में  "हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा" अभियान के तहत आज पूनमविहार परिसर में  बिल्डिंग में घर घर जाकर तिरंगा ध्वज वितरण किया। तिरंगा ध्वज मिलने पर नागरिक बहुत ही ज़्यादा उत्साहित एवं प्रफुल्लित दिखाई दे रहे थे, और उनके अन्दर राष्ट्रभक्ति की अनुभूति दिखाई दे रही थी।

Post a Comment

0 Comments