कजरी,उत्तर भारतीय समाज के सांस्कृतिक विरासत की अभिव्यक्ति–कृपाशंकर सिंह


कल्याण। सृजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था एवं विश्व ब्राह्मण समाज कल्याण द्वारा 21 अगस्त को कल्याण पूर्व के दुर्गा माता मंदिर सभागृह में कजरी महोत्सव, स्नेह मिलन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे तथा महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह का उनकी सामाजिक लोकप्रियता को देखते हुए विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि कजरी, उत्तर भारतीय समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की अभिव्यक्ति है। यह प्रकृति और मानव के बीच गहरे संबंध को प्रदर्शित करती है। इस अवसर पर राजनीति और समाज से जुड़े अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में सूजन संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र पांडे तथा विश्व ब्राह्मण समाज कल्याण के अध्यक्ष विजय पंडित ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments