मुंबई। यात्रियों की सुविधा के लिए सूरत स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12907/12908 एवं ट्रेन संख्या 12263/12264 को प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है:-
1. 18 सितंबर, 2022 से बांद्रा टर्मिनस से तथा 19 सितंबर, 2022 से हजरत निजामुद्दीन से छूटने वाली ट्रेन संख्या 12907/12908 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
ट्रेन संख्या 12907 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 20.50 बजे सूरत पहुंचेगी और 20.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12908 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 05.40 बजे सूरत पहुंचेगी और 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।
2. 20 सितंबर, 2022 से पुणे से तथा 19 सितंबर, 2022 से निजामुद्दीन से छूटने वाली ट्रेन संख्या 12263/12264 पुणे-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस को सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
ट्रेन संख्या 12263 पुणे-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस 16.50 बजे सूरत पहुंचेगी और 16.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 19.14 बजे सूरत पहुंचेगी और 19.16 बजे प्रस्थान करेगी।
विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov,in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
0 Comments