नालासोपारा : भारतीय जनता पार्टी वसई विरार शिक्षक प्रकोष्ठ एवम् उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से सेवा पखवाड़ा अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर 'व्याख्यान' आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, जयप्रकाश ठाकुर एवम् वसई विरार भाजपा जिलाध्यक्ष राजन नाइक उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवम् पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपर दिप प्रज्वलित कर किया गया. इसके पश्चात सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया. उक्त आयोजन उत्तर भारतीय मोर्चा के शिक्षक प्रकोष्ठ महाराष्ट्र संयोजक सविता सिंह के नेतृत्व में नालासोपारा वसई लिंक रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह ने किया. इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जे पी सिंह, उत्तम कुमार, अभय सिंह, भानू सिंह, मनोज पाटिल, मनोज बारोट, राजेंद्र ठाकुर, अनिल पांडेय, देवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवम् पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments