मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को साइन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह-संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसका संचालन उत्कृष्ट कवियत्री श्रीमती सीमा मिश्रा पाण्डेय ने की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कवि सम्मेलन में लखनऊ उत्तर प्रदेश खालिद हुसैन सिद्दीकी, जमशेदपुर झारखंड से श्यामल किशोर झा,सारंगढ़ छत्तीसगढ़ से कवियत्री भारती पटेल भवि एवं कवर्धा छत्तीसगढ़ तुकाराम साहू तरुण मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments