शिक्षक नेता रमेश जोशी के निधन से मुंबई में शोक की लहर


मुंबई। बृहन्मुंबई महापालिका शिक्षक सभा के संस्थापक तथा पूर्व जनरल सेक्रेटरी रमेश जोशी का आज स्वर्गवास हो गया। जोशी जी शिक्षकों के उत्थान और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक ऐतिहासिक कार्य किया।आर टी ई ऐक्ट के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऐसे जुझारू और संघर्ष शील नेतृत्व का हमारे बीच से जाना एक अपूरणीय क्षति है। शिक्षक सभा परिवार के लिए यह खबर स्तब्ध करने वाली है। शिक्षक सभा परिवार के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने दिवंगत नेता के लिए ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने तथा उन्हें चिरशांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments