मुंबई। पत्रकार एकता फाउंडेशन कल्याण डोंबिवली जिला कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तोशेष शुक्ला के आदेशानुसार रविवार दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को अचीवर्स कॉलेज एंड कॉमर्स मल्हार नगर कल्याण (पश्चिम) ठाणे,मुंबई के सभागृह में वार्षिक उत्सव के साथ साथ भारतीय स्वतंत्रता के जनक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश की दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई। जहां पत्रकारिता पर गहन विचार करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी पर,उनके विचारों को,उनके आदर्शों को तथा देश प्रेम के प्रति उनकी गाथाओं को दोहराते हुए प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण पश्चिम के आमदार गणपत शेठ गायकवाड़ ,विश्वनाथ भोइर उपस्थित थे। विशेष सहयोगी के रुप में विद्यालय के संचालक डॉक्टर प्राचार्य महेश भिवंडीकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पनवेल की आर एन यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। वक्ता के रूप में कांग्रेस सचिव प्रकाश मुथा, शिक्षाविद डॉक्टर दौलत सिंह पालीवाल, वरिष्ठ पत्रकार अजय भट्टाचार्य, नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही,नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही एवं संत प्रभु नाथ बाबा संस्थापक जय जलाल बाबा गोरखनाथ गादी कल्याण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तोशेष शुक्ला ने किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कलीम भाई संस्था अध्यक्ष, रघुनाथ सुरलकर उपाध्यक्ष एवं गोपाल शर्मा कार्याध्यक्ष ने बखूबी किया। अंत में संस्थापक ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 Comments