मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी/दक्षिणी विभाग आरोग्य विभाग के तत्वाधान में जन जागरण हेतु दीपावली त्योहार के उपलक्ष्य में कोविड-19 फलस्वरूप एक अलग उत्साह देखने को मिला। जन जागृति अभियान के तहत महानगर पालिका जी दक्षिण विभाग आरोग्य विभाग छठे महले पर महिला कर्मियों के द्वारा आश्चर्यजनक रंगोली बनाते हुए देखा गया इसे देखने के लिए कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा हुई। उक्त रंगोली चित्र में मनुष्य के मरणोपरांत शरीर के एक-एक अंग का अवयव दान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया है जिससे किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। रंगोली का चित्रांकन डॉक्टर प्रियंका,नेहा जाधव,प्रिया प्रकाश राणे,स्नेहल मालुसरे ने किया,जिसका प्रमुख मार्गदर्शक डॉक्टर देवेंद्र गोल्हार, डॉक्टर अमोल,समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे एवं मलेरिया खाते से विनय कुमार शर्मा, लसीकरण खाते विश्वनाथ सांगळे आदि ने किया।
0 Comments