तुलिंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 5 नाईजीरियन नागरिक गिरफ्तार


तुलिंज पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई 

वसई : तुलिंज पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने गुरुवार की रात में नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर क्षेत्र में छापेमारी कर 3 महिला एवं 2 पुरुष को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी नाईजीरियन हैं


जानकारी के अनुसार तुलिंज पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने गुरुवार रात्रि 10:30 बजे के आसपास नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर स्थित नूर नामक बिल्डिंग में छापेमारी किया। छापेमारी के दरम्यान फ्लैट में अश्लील गाने बजाकर आंशिक रूप से कपड़े पहन अश्लील डांस करते हुए पाया गया। इस दौरान पुलिस ने 59 हजार 930 रुपये का विभिन्न कंपनियों की शराब जब्त किया हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फिमोखाई प्रिंसेस टोनिया (50 ), देबोराह कौडिओ ऐलिस (31 ),जीन ओमोर (38 ),ओकोफोर चिके एबेरे और एनएनएएमडीआई अनचुनाम को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

Post a Comment

1 Comments