आरएन वार्ड में धूमधाम से संपन्न हुआ बालकोत्सव

 

मुंबई। भरूचा रोड मनपा विद्यालय, दहिसर परिसर हॉल में बालकोत्सव 2022–23 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल  के मार्गदर्शन में अयोजित कार्यक्रम में कुल 11 स्कूलों ने भाग लिया। भारतीय संस्कृति, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, सामाजिक प्रतिबद्धता, हमारा कर्तव्य, जन जागरूकता, जलवायु प्रदूषण, प्रकृति संरक्षण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। इन सभी कार्यक्रमों से समाज में एक प्रभावी सामाजिक संदेश अवश्य पहुँचा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ उपशिक्षणाधिकारी संगीता तेरे ने किया। अधीक्षक दीपिका पाटिल, प्रशासनिक अधिकारी  शोभा वाडियार, विभाग निरीक्षक श्रीमती सुनंदा मिराजकर और विभाग निरीक्षक (प्र)  बाबू दावरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नयना वर्तक ने किया तथा आभार प्रधानाध्यापक श्रीकांत पांडे ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments