राष्ट्रीय गूंज संस्था द्वारा 1000 जरूरतमंदों को मुफ़्त कंबल वितरित


जौनपुर।उत्तरप्रदेश में शीतलहर में जरूरतमंदों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या होती है,तन को इस शीट के थपेड़ों से बचना,और जिनके पास अपने लिए सर पर छत नही होती,तो तन के लिए वस्त्र की व्यवस्था करना किसी जंग से कम कशमकश नही होती है। ऐसे में राष्ट्रीय गूंज सामाजिक संस्था निरन्तर 4 वर्षों से इस शीत लहर में जरूरतमंदों को तन ढकने के लिए कंबल वितरित करती आ रही है। राष्ट्रीय गूंज यह कार्य शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट इन संस्थाओं के सहयोग से कर रही है। इस कार्य मे संस्था को इंसानियत को जीवित रखे दानदाताओं का सहयोग प्राप्त होता रहता है।इस वर्ष 2022 में इस संस्था को 200 कंबल का विशेष सहयोग मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसाई रामकुमार पाल द्वारा किया गया। साथ ही एक कंबल से लेकर 50 कंबल का सहयोग अलग अलग लोगो द्वारा संस्था को दिया गया,इस प्रकार  60 दानदाताओं द्वारा 1000 जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण जौनपुर जिले के मुरादपुर कोटिला स्थित लिटील चैम्प स्कूल के प्रांगण में किया गया। 
यह वितरण मिरसदपुर,बलुआ,हिम्मतपुर,रूपचन्द्रपुर,पट्टीदायल,नेवादा, गांव के जरूरतमंदों के साथ ही मध्यप्रदेश के कुछ गांव के साथ ही महाराष्ट्र के गांव में जाकर संस्था के पदाधिकारियों ने स्थानिक समाजसेवियों के सहयोग से 1000 लोगो को किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तित रहे जापान से कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त किये 5th डिग्री प्राप्त ब्लैकबेल्ट धारक, वर्ल्ड ट्रेडिशनल एसोसिएशन ऑफ शोतोकान कराटे डो के संस्थापक अध्यक्ष, टेक्निकल डायरेक्टर,मुख्य प्रशिक्षक,ओपन एशियाई चैंपिनशिप 2 बार के पदक विजेता, राष्ट्रीय पंच, मछिन्द्रनाथ(राज) निषाद सर, राष्ट्रीय गूंज के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एव सिंह क्लासेस के संस्थापक आशीष सिंह, राष्ट्रीय गूंज के अध्यक्ष,लिटिल चैम्प स्कूल के संस्थापक  डॉ दिलीप पाल,,राष्ट्रीय गूंज के मीडिया प्रभारी,युवा उद्यमी धीरज विश्वकर्मा, राष्ट्रीय गूंज के पैरा मेडिकल प्रमुख,मेडटेस्ट लेब के संस्थापक अमित पाल,राष्ट्रीय गूंज के राष्ट्रीय सचिव,वास्तु विषारद, आखिलेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय गूंज के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अनंत पाल,राष्ट्रीय गूंज के पालघर जिला अध्यक्ष राकेश चौराशिया, राष्ट्रीय गूंज के राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र पाल, लिटिल चैम्प स्कूल के प्रबंधक अखिलेश पाल, लिटिल चैम्प स्कूल के मुख्याध्यापक चट्टान सिंह,के साथ ही स्थानिक समाजसेवी उपस्तित रहे।

Post a Comment

0 Comments